रांची से गोरखपुर के लिए नई ट्रेन को स्वीकृति, ट्रेन की 70 फ़ीसदी सीटें रांची से होंगी आरक्षित

0

रांची से गोरखपुर के लिए नई ट्रेन जनता की आवश्यकता थी। इस भावना से रांची सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैश्नव को अवगत कराया। उन्होंने जनभावनाओं को समझा और गोरखपुर के लिए नई ट्रेन को स्वीकृति प्रदान की है। इस ट्रेन की 70 फ़ीसदी सीटें रांची से आरक्षित होंगी। संजय सेठ ने कहा मैं कृतज्ञता प्रकट करता हूं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का, जिनके मार्गदर्शन में भारत में जनता की हर भावनाओं का सम्मान हो रहा है, जनता की हर जरूरत पूरी हो रही है। इस नई ट्रेन के लिए रांची की जनता को भी बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here