आज मुख्यमंत्री Champai Soren चाईबासा पहुंचे। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिला के हाटगम्हरिया एवं बंदगांव में डिग्री कॉलेज शिलान्यास तथा अन्य योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने हाटगम्हरिया एवं बंदगांव में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर करीब ₹231 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹107 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन हुआ। ₹173 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण लाभुकों के बीच किया गया।सीएम ने कहा ”यहां के बच्चों को आने वाले दिनों में बाहर जाकर शिक्षा प्राप्त करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेहतर शिक्षा छात्र-छात्राओं को प्राप्त होगा। इसी तरह शिक्षा को बढ़ावा राज्य सरकार देती रहेगी.”



