आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा संवाददाता सम्मेलन का आयोजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, श्रद्धानंद पथ, रांची में किया गया। संवाददाता सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Rajesh Thakur ने सम्बोधित किया। राजेश ठाकुर ने कहा इलेक्टोरल बॉण्ड की जानकारी से भाजपा सरकार एक्सपोज हो गई है-‘चंदा दो-धंधा लो’ के राह पर है BJP . जिन तथाकथित कंपनियों के खिलाफ ED, IT, CBI को छोड़ा गया है, उन्हीं कंपनियों ने भारी मात्रा में इलेक्टोरल बॉण्ड्स खरीदे हैं।ये BJP की ‘हफ्ता वसूली’ को साबित करता है। साथ में प्रदेश संगठन प्रभारी अमूल्य निरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजीनी एवं जगदीश साहु उपस्थित रहे।



