Pulkit Kriti Wedding : पुलकित-कृति के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, आज होगी मेहंदी, शादी की तारीख भी सामने आई

0

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अपने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल इस हफ्ते सात फेरे लेने वाले है। खबर है कि यह जोड़ा दिल्ली, एनसीआर में आईटीसी ग्रैंड भारत में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे।  पुलकित और कृति की शादी हरियाणा के मानेसर में होने वाली है। कपल अरावली पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में शादी करेगा। खबरों के मुताबिक कृति और पुलकित पंजाबी ट्रेडिशन से शादी करेंगे. उन्होंने शादी के लिए पेस्टल थीम चुनी है,13 मार्च को पुलकित और कृति की मेहंदी की रस्म होगी। फैंस अभिनेत्री के मेहंदी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक कोई भी अपडेट साझा नहीं किया है। बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल का वेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक चलने वाला है। इनकी शादी की रस्में आज यानी कि 13 मार्च से शुरू हो जाएंगी और कपल 15 मार्च को हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा। फैंस भी दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here