हजारीबाग: पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़,TPC के एक सदस्य को गोली लगने की सूचना

0

हजारीबाग : बड़कागांव थाना से 22 किलोमीटर दूर स्थित चरखा पत्थर के पास कथित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी एवं हजारीबाग पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई.टीपीसी कमांडर दिवाकर उर्फ प्रताप के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है.पुलिस और नक्सलियों के बीच इस मुठभेड़ में एक घंटे के अंदर दोनों ओर से 25 से 30 राउंड गोलियां चल चुकी है. मुठभेड़ में टीपीसी के एक सदस्य को गोली लगने की जानकारी है.बता दें कि बड़कागांव क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों व टीएसपीसी की गतिविधि तेज हो गईं हैं. 7 मार्च की रात बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम तलसवार के कोयलांग के कर्माटांड़ में संचालित बालू यार्ड में 10:30 बजे रात में अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी. इन्होंने जेसीबी मशीन और हाइवा चालक के साथ मारपीट की और वाहनों में तोड़फोड़ की. टीएसपीसी के नाम से धमकी भरा एक पर्चा भी कथित उग्रवादी वहां छोड़ गए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here