गोड्डा में कल्पना सोरेन : ”केंद्र सरकार आदिवासियों के आरक्षण को करना चाह रही खत्म, चुनावों में झामुमो को जिताकर करेंगे विरोध”

0

गोड्डा जिला अंतर्गत सुन्दरपहाड़ी प्रखण्ड के डमरूहाट में आयोजित जनता दरबार सह जन कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया। मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंत्री हफीजुल हसन मौजूद रहें। कल्पना सोरेन ने कहा आज बरहेट विधानसभा के सुंदरपहाड़ी और बरहेट में लोगों से मिलने के बाद पतना में उपस्थित लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला।आप सभी को कल्पना मुर्मू सोरेन का प्रणाम और जोहार।हेमंत सोरेन द्वारा गांव व गरीबों का विकास देख भाजपा घबरा गई. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया. इस बात से रुकना व थमना नहीं है. केंद्र व भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जबाब देना है.केंद्र सरकार यहां के आदिवासियों के आरक्षण को खत्म करना चाह रही है. इसका हम सभी जमकर विरोध करेंगे. लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में झामुमो को जीत दिलाएंगे.वहीं मिडिया से बात करते हुए आज वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देने के लिए जेएमएम पर बीजेपी के हमले पर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने प्रतिक्रिया दी,”मुझे इतने बड़े परिवार का सौभाग्य मिला है, मेरे आस-पास करोड़ों लोग हैं – जिसे आदिवासियों और झारखंड के प्रत्येक व्यक्ति का आशीर्वाद प्राप्त है…”झारखण्डी योद्धा हेमन्त जी के प्रति आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और साथ अद्भुत है।
हमें झारखण्ड के आत्मसम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मिलकर षड्यंत्रकारियों से लड़ना है। आपके बेटे और भाई हेमन्त जी के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ षडयंत्र रच सकती है पर उन्हें झुका नहीं सकती। झारखण्डियों के DNA में है ही नहीं झुक जाना।

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा जो लोग विकास विरोधी हैं, आदिवासी, दलित, पीड़ित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक विरोधी हैं; उन लोगों को राज्य का विकास और झारखंड के लोगों को उनका हक अधिकार मिलना रास नहीं आया।इसी के चलते विरोधी ताकतों ने जांच एजेंसियों के सहारे साजिश रचकर माननीय हेमंत सोरेन जी को जेल भिजवाने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत जी ने भी झारखंड के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया और जेल जाना स्वीकार किया।माननीय मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी के नेतृत्व में झारखंड की सरकार पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here