50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मेधा डेयरी प्लांट निर्माण का CM ने किया शिलान्यास

0

जमशेदपुर: आज बालीगुमा (मानगो), जमशेदपुर में सीएम चम्पई सोरेन ने 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले मेधा डेयरी प्लांट निर्माण का शिलान्यास किया।इस प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों एवं पशु पालकों के लिए आय का एक अतिरिक्त मार्ग बनेगा, जिस से क्षेत्र में समृद्धि आयेगी।इसके अलावा मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने जमशेदपुर के बालीगुमा स्थित तिलका मांझी स्टेडियम परिसर के अखरा में पूजा कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here