पंडरा : दुकान का करकट काटकर लूटा डेढ़ लाख का बर्तन,24 घंटे के अंदर चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

0

रांची: दिनांक 04.3.2024 को पण्डरा के रहने वाले कौशल कुमार द्वारा पंडरा थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा गया था कि ओझा मार्केट थाना पण्डरा स्थित कौशल के बर्तन के दुकान में करकट काटकर अज्ञात चोरों द्वारा लगभग डेढ़ लाख रूपया का फुल, काश एवं पितल का बर्तन चोरी कर लिया गया। चोरी के सामानों को उद्भेदन हेतु थाना प्रभारी पण्डरा रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर चोरी किए गये सामानों को टीम के सहयोग से 24 घंटे के अंदर बरामद किया गया तथा कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर बरामद सामानों की सूची निम्न प्रकार है :- 1. परात कांसा का छोटा / बड़ा-06 पीस, 2. थाली कांसा का छोटा / बड़ा 12 पीस, 3. कांसा पूजा थाली-05 पीस, 4. कांसा प्लेट-11 पीस 5. पीतल का थाली-07 पीस 6. बाल्टी पीतल का 03 पीस 7. पीतल का तसला -01 पीस 8. रेगुलेटर 08, 9. कांसा कटोरा छोटा / बड़ा -08 पीस, 10. पीतल एवं कांसा का लोटा 28 पीस, 11. कमंडल पीतल का छोटा-01 पीस, 12. पीतल का छोटा कटोरा -06 पीस, 13. घंटी पीतल का 12 पीस, 14. अगरबती स्टेन -05 पीस, 15. चम्मच पीतल का पीतल का 21 पीस, 17. पीतल का ग्लास 04 पीस, 18. गगरी पीतल का का- 02 पीस, 20. कलछुल पीतल का 01 पीस, 21. कमटी पीतल का 01 11 पीस, 16. पूजा कटोरी 02 पीस, 19. घंटा पीतल पीस, 22. कड़ाही पीतल का -01 पीस, 23. गमला पीतल का छोटा / बड़ा -09 पीस, 24. स्टील का केन दूधवाला -04 पीस ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here