हजारीबाग में जिला प्रशासन ने ट्रांसजेंडरों के अधिकार और जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत हज़ारीबाग डीसी ने दीप जलाकर की। मौके पर उपायुक्त ने ट्रांसजेंडरों को पहचान पत्र सौंपा।कार्यक्रम में उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता को जो अधिकार मिले हैं वही अधिकार ट्रांसजेंडरों को भी मिले।



