झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक लड़की की मौ*त हो गई है,हैदरनगर ब्लॉक के सिंघना गांव की रहने वाली थी घटना का शिकार हुई लड़की का नाम संजू कुमारी था और वह 15 साल की थी.और वह लकड़ी इकट्ठा करने के लिए बाहर निकली थी. इसी दौरान लड़की बिजली चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौ*त हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजू को तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.संजू की मौ*त के बाद गांव में मताम छा गया है. पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया.



