Ranchi : झारखंड में बिजली उपभोक्ता को अब ज्यादा बिल का भुगतान करना होगा. शहरी क्षेत्रों में प्रति यूनिट 35 पैसे की वृद्धि की गई है.जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपोभोक्ताओं को प्रति यूनिट 50 पैसे ज्यादा भुगतान करना होगा.साथ ही फिक्स्ड चार्ज भी अब ज्यादा देना पड़ जाएगा.ग्रामीण उपभोक्ताओं को पहले प्रति यूनिट 5.80 रुपए भुगतान करना पड़ता था जिसे बढ़ाकर अब 6.30 रुपए कर दिया गया है.शहरी क्षेत्र में फिक्स्ड चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ग्रामीण क्षेत्र में फिक्स्ड चार्ज में 50 फीसदी की वृद्धि कर दी गई है. ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को 50 रुपये प्रति माह के बजाय 75 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा.राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरों में इजाफा किया गया है जिससे राज्य में बिजली की कीमत बढ़ गई है. JBVNL ने 39.71% टैरिफ में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था लेकिन आयोग ने जांच के बाद टैरिफ को 7.66% बढ़ा दिया है.बता दें की बजट में चंपाई सोरेन सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली की सीमा को 100 यूनिट से बढ़ाकर 125 यूनिट प्रति माह करने के दावे के बाद JBVNL का ये फैसला आया है.बिजली की नई दर 1 मार्च से लागू होगी.उपभोगता द्वारा 5 दिनों के अंदर बिल का भुगतान करने पर उनको 2% का लाभ मिलेगा. निर्धारित समय पर ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर उपभोक्ता को 1% की राहत मिलेगी जिसकी अधिकतम सीमा 250 रूपए तक रहेगी.



