राज्य के 29.15 लाख उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी. कैबिनेट ने 23 फरवरी को मंजूरी दे दी.125 यूनिट बिजली फ्री करने के बाद राज्य में पूर्व से जारी सब्सिडी का लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा. 125 यूनिट से 400 यूनिट तक जो खपत करते हैं. उन्हें प्रति यूनिट 1.65 रुपये सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा. यानी वर्तमान दर से 1.65 रुपये प्रति यूनिट कम करके गणना होगी. हालांकि 400 यूनिट से अधिक खपत करने वाले को टैरिफ के अनुरूप बिजली दर का भुगतान करना होगा.अभी 21 लाख कंज्यूमर 100 यूनिट फ्री बिजली स्कीम से लाभान्वित हो रहे हैं. 100 यूनिट फ्री बिजली में सरकार पर जहां मासिक 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ता था, वो अब बढ़ कर 175 करोड़ हो जायेगा. यह राशि सरकार जेबीवीएनएल को मासिक सब्सिडी के रूप में देगी.कैबिनेट के प्रस्ताव के अनुसार यह लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो 125 यूनिट तक ही बिजली खपत करते हैं. 125 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले को किसी प्रकार का फिक्स्ज चार्ज नहीं देना होगा. राज्य में इस समय कुल 58 लाख बिजली के उपभोक्ता हैं. इनमें 29.15 लाख उपभोक्ता 125 यूनिट फ्री बिजली के दायरे में आ जायेंगे.



