कोयला तस्करों को पकड़ने पहुंची हजारीबाग DIG के QRT टीम पर 40-50 लोगों द्वारा हमला 

0

हजारीबाग डीआईजी की टीम पर रामगढ़ में कोयला तस्करों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रह है कि रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र में देर रात करीब एक बजे 40-50 लोगों द्वारा डीआईजी के QRT टीम को घेर कर हमला किया गया है.अवैध कोयला की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे डीआईजी की क्यूआरटी टीम पर कोयला तस्करों द्वारा हमला कर दिया गया. इन कोयला तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है और आगे की कार्रवाई जारी है. इस संबंध में हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर ने कहा है कि इस धंधे में जो भी लोग शामिल होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी और किसी भी कीमत पर कोयला का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here