हजारीबाग: मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हजारीबाग में आयोजित अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए।योजना के तहत हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के दो लाख से अधिक परिवार चिन्हित हैं। प्रथम चरण में 28 हजार से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, इसमें हजारीबाग के 11,648, कोडरमा के 4,591, चतरा के 7,820 और रामगढ़ के 4,236 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।खूंटी और सिमडेगा के करीब 08 हजार, दुमका, जामताड़ा और देवघर के 25,385, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला -खरसावां के 24,827, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा के करीब 28 हजार एवं देवघर, जामताड़ा, दुमका और पलामू प्रमंडल के हजारों लाभुकों को अबतक योजना का लाभ दिया गया है।सीएम चम्पई सोरेन ने कहा उच्च शिक्षा के लिए गरीब परिवार के बच्चों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जाएगा। ये आपकी सरकार है, आपकी भावनाओं को समझती है। आने वाले दिनों में एसटी, एससी और सभी महिलाओं को 50 वर्ष की उम्र से पेंशन का लाभ मिलेगा.अबुआ आवास योजना में विसंगति की बात अगर आती है तो किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी चिन्हित जरूरतमंद को पक्का आवास देंगे। वर्ष 2027 तक सभी जरूरतमंद पक्का आवास में रहेंगे। सरकार अपने बल पर 20 लाख लोगों को आवास देगी। हम जो कहते हैं, वो करते हैं.हर परिवार, हर समुदाय को समान अधिकार देने का कार्य कर रहें हैं। लोगों की जरूरत को जानने के बाद योजनाओं का निर्माण किया गया है।इसके अनुरूप कार्य हो रहा है, ताकि राज्यवासियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। हर परिस्थिती में आपकी सरकार आपके साथ है.



