देवघर : बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अहले सुबह बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने भीड़ व्यस्थापन, विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में लगातार साफ-सफाई कराने के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु स्पाईरल की व्यवस्था, बैरिकेटिंग, दंडाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों में छुटे हुए कावड़ को हटाने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि श्रद्धालुओं को पैदल चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावे उपायुक्त ने सुरक्षित व कतारबद्ध जलार्पण पर विशेष रूप से ध्यान दे, ताकि श्रद्धालु बाबा का जलार्पण के पश्चात एक सुखद अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रास्थान करें।



