रांची : आज 10 फरवरी को राजभवन उद्यान का 55 हजार 5 सौ 36 लोगों ने भ्रमण किया। मालूम हो कि राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के निर्देश पर राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण के लिए 6 फरवरी से 12 फरवरी तक खोला गया है। राजभवन के गेट नंबर-2 से सुरक्षा जांच के बाद 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं. आम लोगों के लिए एंट्री फ्री है. राजभवन उद्यान में 400 किस्म के 17 हजार से अधिक गुलाब हैं. विदेशों से मंगाये गये फूल सहित भारत-पाकिस्तान युद्ध में उपयोग में लाये गये टैंक, बड़ा चरखा, शहीद स्थल आदि आकर्षण का केंद्र हैं. राजभवन करीब 52 एकड़ में फैला हुआ है. 1930 में इसका निर्माण हुआ था. आम लोगों के लिए सबसे पहले राजभवन उद्यान 2004 में खोला गया था. उस समय सैयद सिब्ते रजी राज्यपाल थे.



