संजय सेठ ने नई दिल्ली में रेल मंत्री से राँची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का किया आग्रह

0

रांची :आज रांची सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात किया। इस वर्ष के रेल बजट में झारखण्ड को दी गई सौगात और परियोजनाओं के लिए उनका आभार जताया। राँची-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का आग्रह किया। बहुत जल्द इसके परिचालन की बात उन्होंने कही।इस दौरान सांसद संजय सेठ ने नामकुम, टाटीसिलवे, मैक्लुस्कीगंज, सिल्ली में लंबित विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर बातचीत किया। सांसद संजय सेठ को मंत्री ने आश्वस्त किया कि शेष अन्य ट्रेनों का ठहराव बहुत जल्द इन स्टेशनों पर शुरू हो जाएगा। राँची की लंबित रेल परियोजनाएं भी शीघ्र आरंभ होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here