पलामू :गोतिया की लड़की की शादी तोड़ने के मकसद से लूट ली लड़के वालो की बाइक,3 गिरफ्तार

0

पलामू :पांडू थाना पुलिस ने आपसी परिवारिक विवाद में लूटे गए बाइक के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.पलामू के पांडु थाना क्षेत्र में संतोष कुमार रजक नामक युवक की गोतिया में एक घर से विवाद था.जिस कारण गोतिया की लड़की की शादी टूट जाए इसलिए जब लड़की के घर से लड़के वाले शादी तय करके आ रहे थे संतोष कुमार रजक ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर लड़के वालो की बाइक और मोबाइल को लूट लिया.पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग गिरोहों को पकड़ा है. एक गिरोह के पास से लूट के तीन बाइक जबकि दूसरे गिरोह के पास चोरी के आधा दर्जन बाइक बरामद किए गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here