चंपई सोरेन समेत 5 विधायकों का इंतज़ार हुआ ख़त्म, राज्यपाल ने मिलने के लिए शाम साढ़े 5 बजे का समय दिया

0

रांची : झारखण्ड राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 5 विधायकों विधायक दल के नेता चंपई सोरेन, माले विधायक विनोद सिंह, झाविमो विधायक प्रदीप यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता को मिलने शाम साढ़े 5 बजे का समय दिया है। बता दें कि बुधवार देर शाम राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने के बाद ही सर्किट हाउस में मौजूद सत्तापक्ष के विधायक राज्यपाल से समय मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here