झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 6 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उन्हें सीएम आवास पर ही House Arrest में रखा जायेगा |झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है। झामुमो के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री होंगे. सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक, झामुमो और कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एक साथ मुख्यमंत्री आवास से तीन पर्यटक बसों में सवार होकर गवर्नर हाउस की ओर बढ़ रहे हैं।



