2 Feb को झारखंड प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, तैयारी को लेकर कॉंग्रेस प्रभारी की अध्यक्षता में देवघर में हुई बैठक

0

रांची : राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 राज्यों से होकर 2 फरवरी को झारखंड प्रवेश करेगी। इसकी तैयारी एवं व्यवस्था को लेकर झारखण्ड कॉंग्रेस प्रभारी ग़ुलाम मीर साहब की अध्यक्षता में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद देवघर में आयोजित बैठक में शामिल हुईं।राहुल गाँधी के नेतृव में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के झारखण्ड आगमन के लिए शनिवार को जनपद देवघर में तैयारियों के लिए आहूत हुई बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ग़ुलाम मीर साहब , नेता विधायक दल एवं मंत्री आलमगीर आलम , प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , मंत्री बादल पत्रलेख , विधायकगण, ज़िला अध्यक्ष गण सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ झारखंड में २ फ़रवरी को पाकुड़ में प्रवेश करेगी।जो छह दिनों तक झारखंड में रहने के बाद उड़ीसा में प्रवेश करेगी।नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख कर कहा जा सकता है कि झारखंड में यात्रा ऐतिहासिक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here