देवघर : जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित (JSSC) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर डीसी ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कार्य में लगे सभी केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को परीक्षा के दौरान संयुक्त जिला आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित व अनुपस्थिति बच्चों की जानकारी के अलावा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों आदि का जायजा लिया। इसके अलावा बनाये गए वज्र गृह सेंटर का निरक्षण कर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।



