जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) के नेतृत्व में बिन्दापाथर थाना क्षेत्र में साईबर अपराध के खिलाफ की गई छापेमारी में कुल 04साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। छापामारी के क्रम में 12 मोबाइल एवं 13 सिम बरामद किया गया।



