Ranchi :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 23 राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है.झारखंड में चुनाव प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बनाया गया है। जबकि पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है.वहीं झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बिहार लोकसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है.वहीं बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बिनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी और दीपक प्रकाश को सह प्रभारी बनाया गया है।बैजयंत पांडा उत्तर प्रदेश के नए प्रभारी होंगे.बिप्लब कुमार देब को हरियाणा में, तरूण चुघ को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश में, राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक में, महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश में, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।





