रांची : मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अब झारखण्ड को शीतलहर के कहर से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले सप्ताह के दौरान तामपान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.हालाँकि इससे पहले फिलहाल कुछ दिन और राज्य को ठण्ड के साथ जूझना पड़ेगा. राज्य के विभिन्न हिस्सों में सवेरे कोहरा छाये रहने और ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव नहीं होने का पूर्वानुमान जारी किया है।31 जनवरी तक झारखंड के अलग-अलग जिलों का अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है.वहीं मौसम विभाग के मुताबिक़ 2 फरवरी से 8 फरवरी के बीच राज्य के लगभग सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 से 18 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.



