देवघर :JSLPS की दीदियों द्वारा निर्मित सामानों के प्रदर्शनी का शुभारंभ,विभिन्न विभागों की ओर से निकाली गयी झांकी

0

देवघर : 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिलास्तरीय कार्यक्रम में जिला के विभिन्न विभागों की ओर से झांकी निकाली गयी, जिसमें आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम से जुड़ी प्रस्तुति, आग से बचाव, बाबा मंदिर का प्रारूप, रोड सेफ्टी जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, कृषि, साफ-सफाई, शौचालय, ओडीएफ प्लस, नल जल योजना, अग्निशमन विभाग की झांकी व सुरक्षा के उपाय, कचड़ा प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण से होने वाले फायदे आदि अन्य विषयों पर कई आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान प्रथम पुरस्कार जेएसएलपीएस, द्वितीय जनसम्पर्क कार्यालय की झाँकी को मिला एवं तृतीय पुरस्कार पर्यटन व परिवहन एवं सांत्वना नगर निगम, बाबा मंदिर व शिक्षा परियोजना को दिया गया। इसके अलावे पुलिस बल परेड में पहला स्थान जिला स0 पुलिस महिला, द्वितीय झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी एवं तृतीय जैप-5 के बटालियन को दिया गया। म्यूजिकल ड्रील प्रथम कस्तुरबा मोहनपुर एवं द्वितीय स्थान कस्तुरबा देवीपुर को मिला। साथ ही गैर स्कूली पैरेड में पहला स्थान आर मिशन विद्यापीठ, दूसरा स्थान मातृ मंदिऱ+2 व तीसरा पुरस्कार डिवाईन पब्लिक स्कूल एवं सांतवना पुरस्कार एनसीसी देवघर कॉलेज, एनसीसी एल सर्राफ स्कूल के प्लाटून को प्रदान किया गया।इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज नंदन पहाड़ स्थित शिल्पग्राम परिसर में स्थानीय कलाकारों व कामगारों, जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित सामानों के प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान जेएसएलपीएस, जिला उद्योग केन्द्र, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हैंडिक्राफ्ट, तसर शिल्क, झारक्राफ्ट द्वारा लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का निरक्षण कर हस्तनिर्मित सामानों व जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा बनाये जा रहे बांस, लकड़ी, लोहे, बच्चों के खिलौने, घर के सजावट के सामान, तसर शिल्क की साड़ी, शॉल, कपड़े, मशरूम से बने मिठाई, झारक्राफ्ट के उत्पाद एवं पीएमएफई के तहत वित पोषित ईकाईयों के उत्पादों की सराहना करते हुए के उत्पादन के तरीके और होने वाली समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं दीदियों द्वारा निर्मित सामानों की सराहना करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में स्थानीय स्तर पर निर्मित इन सामानों के अलावा वित पोषित ईकाईयों के उत्पादों को बेहतर पैकेजिंग के साथ बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here