जमशेदपुर : DC, SSP के साथ बन्ना गुप्ता ने किया झंडोतोलन,सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, सेविका, सहायिका तथा अन्य पदाधिकारी किए गए सम्मानित

0

पूर्वी सिंघभूम : 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता ने झंडोतोलन किया । मंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी । 8 प्लाटून ने परेड में भाग लिया । विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकी में सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया । उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, सेविका, सहायिका तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को जिला स्तरीय समारोह में प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर साथ में जिले के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here