जमशेदपुर :गणतंत्र दिवस समारोह 2024 की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 24.01.2024 को स्थानीय कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में आयुक्त, डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज के झंडोतोलन एवं परेड के फाइनल रिहर्सल में डीसी ने भाग लिया।वहीं पूर्वी सिंघभूम डीसी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया। गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवम परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुबह 9:05 बजे झंडोतोलन होगा। मुख्य समारोह स्थल की अन्य तैयारियों का भी जायजा लेते हुए विधि व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, एंबुलेंस, अग्निशामक आदि को लेकर संबन्धित विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया । चाईबासा डीसी ने मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन केंद्र- चाईबासा में 26 जनवरी-गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड के फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास का पु.अधीक्षक संग निरीक्षण पश्चात तैयारियों का समीक्षा कर आगंतुकों हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। देवघर डीसी भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास में शामिल हुए। इस दौरान परेड में शामिल सभी प्लाटून, स्कूली बच्चों के साथ सभी का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्होंने कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दे।गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय कलाकारों व कामगारों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उदेश्य से शिल्पग्राम में प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जहां स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित सामानों का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से देवघर जिले से जुड़े सामग्रियों के साथ लघु-कुटीर उद्योग यथा-बंबू उद्योग, लाह-चुड़ी व लहठी उद्योग, हस्तशिल्प व जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित सामानों को प्रदर्शित किया जायेगा।

