CM हेमंत ने झारखंड में विश्वस्तरीय अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी का किया शुभारंभ

0

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इटकी स्थित ठाकुरगांव में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी और स्कूल प्रोजेक्ट का अनावरण किया।सीएम ने कहा मुझे विश्वास है आने वाले समय में यह विश्वस्तरीय परियोजना झारखण्ड के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका निभाएगी।आज के इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार।सीएम ने कहा झारखण्ड को हमेशा से खनिज संपदा और खनन के लिए जाना जाता है। वर्षों से उसी को लेकर नीति निर्धारण होता रहा है। मगर हमने राज्य को आगे ले जाने के लिए यहां की सामाजिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक क्षेत्रों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।कोरोना काल में हमने हमें पूर्व में विरासत में मिली लचर स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखा। उस व्यवस्था के बावजूद हमने लोगों की दिन-रात सेवा की।मुझे विश्वास है आने वाले समय में लगभग 5 हजार करोड़ की इस विश्वस्तरीय परियोजना के अंतर्गत अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 500 बेड का अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, समाजिक क्षेत्र को लेकर शिक्षा और स्कूल जैसे निर्माण से झारखण्ड के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। इस विश्वस्तरीय परियोजना की रोशनी देश के कोने-कोने में फैलेगी। इस शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here