जमशेदपुर:’लार्जेस्ट रंगोली ऑफ लॉर्ड श्री राम’ का अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन

0

जमशेदपुर: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाउन के प्रांगण में बनाई गई 18500 वर्गफीट की प्रभु श्री राम की रंगोली का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया. विवेक मिश्रा ने रंगोली का विश्व रिकार्ड बनाया. रंगोली निर्माण में 10 प्रकार के रंगों का 3 टन रंगोली लगी है.जमशेदपुर के केबल टाउन स्थित बिड़ला मंदिर में स्थानीय कलाकार विवेक मिश्रा ने प्रभु श्रीराम जी की 18500 वर्ग फुट में रंगोली बनायी है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक्स ऑफ इंडिया ने इसे ‘लार्जेस्ट रंगोली ऑफ लॉर्ड श्री राम’ का प्रमाण पत्र जारी किया है। आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस रंगोली का लोकार्पण किया और कलाकार विवेक को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके अलावा जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर प्रभु श्रीराम के आगमन पर भजन कीर्तन और महाभोग का आयोजन किया गया। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन और युग पुरुषोत्तम परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 136 वें जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में अर्जुन मुंडा ने आज अपने घर पर सत्संग का आयोजन किया।शहर के कई श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने महाभोग ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान राम पूरी दुनिया के हैं। भगवान राम समाज में यह संदेश देते हैं कि किस प्रकार हम ऐसा काम करें, जिससे समाज में सुख शांति समृद्धि कायम हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here