सीएम के समर्थन में आत्मदाह के प्रयास में युवक हिरासत में, इरफान अंसारी सीएम के गले लग रोने लगे

0

रांची : ईडी की पूछताछ से आक्रोशित जेएमएम कार्यकर्ता विभिन्न जिलों से आज रांची पहुंचे हैं. विरोध प्रदर्शन और रैलियों के माध्यम से कई संगठन हेमंत के समर्थन में खड़े हुए हैं. ईडी के अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर आत्मदाह की चेतावनी देने वाले गढ़वा का युवक आज रांची पहुंचा तो लेकिन इससे पहले कि कोई अनहोनी हो पाती, पुलिस के जवानों ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस उसे हिरासत में लेते हुए अरगोड़ा थाना पहुंची। उधर सीएम हेमंत से ईडी की पूछताछ जारी है. सीएम से मिलने पहुंचे जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी सीएम हेमंत के कंधे पर सिर रखकर और फूट-फूटकर रोने लगे.सीएम के समर्थकों ने केंद्र सरकार पर राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है.ईडी दफ्तर और सीएम आवास के बाहर बैरिकेडिंग की गई.रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया, “1,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।”उन्होंने कहा कि रांची प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए जांच एजेंसी के कार्यालय और सीएम हाउस के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।अधिकारी ने कहा, पूछताछ खत्म होने तक सीएम आवास के पास यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।रांची एसएसपी, सिटी एसपी और सदर डीएसपी सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.सीएम आवास के पास वाटर कैनन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई हैं.आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सीएम हाउस के आसपास तीन जगहों पर बैरिकेडिंग और हर चौक पर सुरक्षा बलों को लगाया गया है.एजेंसी ने 13 जनवरी को एक पत्र भेजकर मुख्यमंत्री को 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा था।जवाब में सोरेन ने ईडी से कहा कि वह 20 जनवरी को उनके आवास पर उनका बयान दर्ज कर सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here