जमशेदपुर : प्रोजेक्ट रेल 3.0 के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए आयोजित प्री बोर्ड टेस्ट आज से शुरू

0

पूर्वी सिंघभूम : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में संचालित प्रोजेक्ट रेल 3.0 (रेगुलर एसेसमेंट फॉर इम्प्रूव्ड लर्निंग) के तहत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 18 जनवरी से 01 फरवरी तक प्री बोर्ड का आयोजन किया जा रहा। प्रश्नपत्र का पैटर्न वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रोजेक्ट रेल 3.0 के तहत आयोजित प्री बोर्ड टेस्ट का उद्देश्य स्कूली बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में मदद करना है।डीसी ने कहा प्री बोर्ड टेस्ट के माध्यम से बच्चों को अपने कमजोर विषयों की पहचान करने और उन्हें सुधारने का मौका मिलेगा। साथ ही टेस्ट के माध्यम से बच्चों को परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयारी भी किया जायेगा। सभी छात्रों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here