हजारीबाग :5 जनवरी से 14 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह को लेकर डीसी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

0

हजारीबाग : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर 15 जनवरी से 14 फरवरी, 2024 तक हजारीबाग जिला में एक माह तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार को समरहणालय परिसर से सड़क सुरक्षा माह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखण्डों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों जागरूक करेगा। साथ पूरे माह भर संचालित जागरूकता अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले वाहन चालक व आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here