East Singhbhum: सीएसआर कमिटी की बैठक में विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधियों से जिला प्रशासन के साथ आपसी समन्वय से सीएसआर फंड के उपयोग करने हेतु DC ने निर्देशित किया। नए उद्यमियों को प्लेटफॉर्म देने तथा रोजागार सृ़जन की दिशा में विशेष पहल करने की अपील किया जिससे अगले 02 वर्षों में जिला को कम से कम 200 नए उद्यमी मिलें, एक उद्यमी अपने साथ अन्य 40-50 लोगों को रोजगार दे सकते हैं ।राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन का प्रयास है कि सीएसआर फंड से किए जाने वाले कार्यों /योजनाओं के चयन में युवा, महिला, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सृजन की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए । कंपनी प्रतिनिधियों को सीएसआर के तहत किए जाने वाले कार्यों की अगले एक साल की कार्ययोजना समर्पित करने का निर्देश दिया गया ।



