कोडरमा :आज प्रोजेक्ट RAIL- 3.0 के तहत जिले के सभी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन हुआ।प्री-बोर्ड परीक्षा के तहत 10वीं के छात्र-छात्राओं का विज्ञान एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं का विज्ञान, वाणिज्य औऱ कला संकाय से अंग्रेजी विषय का परीक्षा लिया गया।प्रोजेक्ट रेल के तहत हो रहे इस प्री-बोर्ड परीक्षा में जिले के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुये। ज्ञात हो कि प्रश्नपत्र का पैंटर्न मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को ध्यान में रखकर शिक्षकों की गठित टीम द्वारा तैयार किया गया।



