राहुल गांधी PC: 22 जनवरी का कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम,मैं अपने धर्म का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करता

0

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि इंडिया ब्लॉक बीजेपी का ‘बहुत अच्छी तरह’ मुकाबला कर रहा है और विश्वास जताया कि ‘समान विचारधारा वाली पार्टियों’ का गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव जीतेगा।गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत नागालैंड के चीफोबोज़ोउ में एक संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। कांग्रेस नेता ने 14 जनवरी को मणिपुर से अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की, जो सोमवार शाम नागालैंड पहुंची है। राहुल गांधी ने कहा
हम नफरत और बंटा हुआ हिंदुस्तान नहीं चाहते हैं। हम मोहब्बत और भाईचारे का हिंदुस्तान चाहते हैं।BJP का जो हिंसा और नफरत का मॉडल है- वो अन्याय का भी मॉडल है। उसमें दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को सारा धन मिल जाता है और OBC, दलित और वंचित वर्ग को उनकी भागीदारी नहीं मिलती। जिस प्रकार देश में अन्याय हो रहा है, उससे हिंसा और नफरत बढ़ रही है।BJP-RSS का लक्ष्य चुने हुए लोगों को हिंदुस्तान का पूरा धन देने का है। यही बात हम जनता के सामने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में रखेंगे।जो सचमुच धर्म को मानते हैं, वो धर्म के साथ ‘पर्सनल रिश्ता’ रखते हैं। वे अपने जीवन में धर्म का प्रयोग करते हैं। जो धर्म के साथ ‘पब्लिक रिश्ता’ रखते हैं, वो धर्म का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। मैं अपने धर्म का फायदा उठाने की कोशिश नहीं करता हूं, मैं अपने धर्म के सिद्धांतों पर जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं।इसलिए मैं लोगों की इज्जत करता हूं, अहंकार से नहीं बोलता, नफरत नहीं फैलाता। ये मेरे लिए हिंदू धर्म है।22 जनवरी का कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। हिंदू धर्म के जो लीडर/ऑथारिटी हैं, उन्होंने कहा है कि वो इस राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं जा पाएंगे। RSS-BJP ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को चुनावी कलेवर दे दिया है, इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष जी ने वहां जाने से इंकार किया था।जहां तक धर्म की बात है, हम सभी धर्मों के साथ हैं। हम ये कहना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी से जो भी जाना चाहे, वो जा सकता है।हमने यह यात्रा मणिपुर से शुरू की थी, क्योंकि मणिपुर के साथ बहुत अन्याय हुआ है।ये पहली बार है- जब हिंदुस्तान के एक राज्य में महीनों से हिंसा जारी है, लेकिन प्रधानमंत्री वहां गए तक नहीं। मणिपुर की तरह, PM मोदी ने नागालैंड से भी वादे किए थे, जो पूरे नहीं किए गए। पिछले साल हमारी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ थी, वो ऐतिहासिक यात्रा रही।लोगों ने कहा जब कन्याकुमारी से कश्मीर यात्रा की है तो पश्चिम से पूर्व या पूर्व से पश्चिम यात्रा करनी चाहिए।कांग्रेस ने फिर तय किया कि पूर्व से पश्चिम यात्रा करेंगे।यह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ है, जिसका लक्ष्य है :सामाजिक न्याय,आर्थिक न्याय,राजनीतिक न्याय.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here