जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात घटित फायरिंग की घटना का उद्भेदन करते हुए जमशेदपुर पुलिस द्वारा कांड मे संलिप्त 01अपराधकर्मी को 01 पिस्टल एवं 01 खोखा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।गौरतलब है कि रंगदारी नहीं देने पर रविवार देर रात जुगसलाई थाना क्षेत्र के मुर्गा चौक पर अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी. गोली लगने से जुगसलाई निवासी मजीद और मानगो जवाहर नगर रोड नम्बर 13 निवासी महफूज आलम उर्फ राजू घायल हो गया है. दोनों को ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों ही खतरे से बाहर हैं.



