FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS 2024 : 13 से 19 जनवरी तक चलने वाले FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मैच की शुरुआत आज मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, मोहराबादी में हो चुकी है. पहला मैच जर्मनी और चिली के बीच खेला गया।जर्मनी VS चिली के बीच खेले जा रहे पहले मुकाबले के फर्स्ट हॉफ में जर्मनी 2/0 से आगे है।जर्मनी की ओर से पहला गोल Selin oruz और दूसरा गोल Jette Fleschutz ने किया.टूर्नामेंट की टॉप-3 टीमों को जुलाई-अगस्त में होने जा रहे पेरिस ओलिंपिक का टिकट मिलेगा। मैदान में आठ टीमों में पूल ए में दुनिया की नंबर 5 जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य शामिल हैं, जबकि मेजबान भारत को न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और इटली के साथ पूल बी में रखा गया है। टूर्नामेंट में केवल शीर्ष 3 टीमें ही क्वालीफिकेशन में जगह बनाएंगी।भारतीय टीम अपने शुरुआती मैच में 13 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका से भिड़ेगी, इसके बाद 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। एक दिन के आराम के बाद भारत 16 जनवरी को इटली से खेलेगा जबकि सेमीफाइनल 18 और फाइनल 19 जनवरी को होगा।



