हजारीबाग के इचाक प्रखंड के बोंगा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से अपील कर रहे हैं कि योजना का लाभ लाभार्थी अवश्य उठाएं।



