रांची : 30 नवंबर 2016 को झामुमो नेता सह ट्रांसपोर्टर उपेंद्र सिंह की जमशेदपुर न्यायालय परिसर में हत्या करने वाले गैंगस्टर अखिलेश सिंह का शार्प शूटर हरीश सिंह, छोटू सिंह उर्फ मोहम्मद रेहान को जमशेदपुर पुलिस द्वारा पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है. कई सालों से फरार चल रहे चालीस हजार के इनामी हरीश पर इस हत्या के अलावा भी लूट,आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज हैं. हरीश के पटना में छिपे होने की गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हरीश से पूछताछ के लिए पटना से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर पहुंच रही है.



