साहिबगंज: 1250 करोड़ के अवैध खनन घोटाला मामले में ईडी ने सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी को तलब किया है.वहीं साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को 11 जनवरी और विनोद सिंह को 15 जनवरी को पूछताछ के लिए तारीख दी गई है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, डीएसपी राजेंद्र दुबे, साहिबगंज के खनन कारोबारी खुदानिया बंधु, मुख्यमंत्री के दोस्त विनोद कुमार सिंह, रौशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर छापेमारी ईडी के बाद ईडी अब एक एक करके इनको समन भेज रही है.ईडी ने चल रही जांच के सिलसिले में पप्पू यादव को 9 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है.यह समन 3 जनवरी को ईडी द्वारा अवैध खनन मामले से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी के बाद आया है।

