Bihar: :यूट्यूबर मनीष कश्यप शनिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे जेल से बाहर आ गए।पटना हाईकोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद आखिरकार 9 महीने बाद बेउर जेल से रिहा हो गए हैं.बेऊर जेल के बाहर बड़ी संख्या में मनीष कश्यप के समर्थक पहुंचे थे।जेल से बाहर निकलने पर उनके समर्थकों ने फूल-माला पहना कर यूट्यूबर का स्वागत किया।मनीष ने जेल से बाहर आकर मिडिया से बातचीत के दौरान कहा ”बिहार में कंस की सरकार चल रही है. मनीष ने अपनी गाड़ी के आगे भारी भीड़ देखकर कहा कि यहां सभी को सुरक्षा मिल जाती है, लेकिन हमारे लिए रोड ही खाली करवा दीजिए. मनीष ने अपने आगे चल रहे लोगों से कहा कि आगे बढ़ने दीजिए, वर्ना ये लोग मुझ पर फिर कोई केस कर देंगे.”



