कोडरमा : मरकच्चो प्रखंड के रोशनबागी ग्राम के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 341 का निरीक्षण कर डीसी ने वहां मौजूद बी.एल.ओ. से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन एवं सुधार सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की।साथ ही बीएलओ के पास उपलब्ध बीएलओ रजिस्टर की जाँच करते हुए कहा कि कोई भी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में न छूटे, इसका ख्याल रखेंगे।आज जयनगर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर डीसी ने विद्यालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, बच्चों के पठन-पाठन व अन्य जानकारी प्राप्त की एवं वार्डेन व शिक्षकों को उचित दिशा निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त मरकच्चो प्रखंड के दशारो स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण कर सेंटर में शौचालय निर्माण करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दिया।दशारोखुर्द पंचायत में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर का निरीक्षण कर डीसी ने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया एवं योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी।



