Deoghar : जिले के दस प्रखंडो में आज 20 दिसंबर को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत देवघर प्रखंड के नावाडीह पंचायत, मोहनपुर प्रखंड के घुटिया बड़ाअसहना पंचायत, सारवाँ प्रखंड के बनवरिया पंचायत, सोनारायठाढ़ी प्रखंड के जरका-2 पंचायत, देवीपुर प्रखंड के मानपुर पंचायत, सारठ प्रखंड के कचुआबांक व जमुआसोल पंचायत, पालाजोरी प्रखंड के बसाहा व धावा पंचायत, मधुपुर प्रखंड के गोविन्दपुर पंचायत, करौं प्रखंड के करौं पंचायत, मारगोमुण्डा प्रखंड के लहरजोरी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ताकि समस्याओं के निराकरण के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों विभिन्न योजनाओं के लाभ से जोड़ा जा सके।जिले में चल रहे आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में आमजन उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। साथ ही गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और अबुआ आवास योजना’ से जुड़े आवेदन प्राप्त करने के लिए प्रत्येक शिविर में अलग से स्टॉल लगाकर सुयोग्य लाभुकों से आवेदन लिए जा रहे। इसके अलावा जमीन के लगान रसीद, जमीन संबंधी मामले यथा दाखिल खारिज एवं रजिस्टर टू ऑनलाइन एंट्री भी दर्ज करा सकते हैं। साथ ही जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र भी शिविरों में जाकर तत्काल निर्गत करा सकते हैं।



