शीतकालीन सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व सीएम ने विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो को पुष्पगुच्छ भेंट किया

0

रांची : पंचम झारखण्ड विधान-सभा के त्रयोदश (शीतकालीन) सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो को पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभिवादन किया।झारखण्ड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने स्वागत किया।इस अवसर पर झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राज्य के मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, मंत्रिमंडल समन्वय सचिवालय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल एवं प्रभारी सचिव झारखंड विधान सभा सैयद जावेद हैदर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here