सुरंग में फंसे मजदूर अभी तक बेरोजगार,मरांडी ने कहा ”मजदूरों के नाम पर हेमंत सोरेन की गंदी राजनीति” 

0

उत्तराखंड सिलक्यारा सुरंग से 17 दिनों के बाद बाहर आए मजदूरों कि बेरोजगारी पर भजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. मरांडी ने कहा ”याद करिए वो दिन, जब हेमंत सोरेन ने सुरंग में फंसे मजदूरों के नाम पर गंदी राजनीति कर के सुर्खियां बटोरने का कुत्सित प्रयास किया था lक्रेडिट’खोरी’ की बुरी लत से मजबूर हेमंत ने मजदूरों की सहायता के लिए मीडिया में बड़े-बड़े दावे किए थे, मजदूरों के गांव जाने तक की घोषणा कर दी थी lआज बेचारे मजदूर रोजगार की आस देख रहे हैं लेकिन हेमंत सरकार के पास उनकी सुध लेने तक का समय नहीं है lमीडिया में चर्चित होने के प्रयास में हेमंत की दुर्गति भले हो जाए लेकिन वो जनता को झांसा देना नहीं छोड़ेंगेल”उत्तराखंड सिलक्यारा सुरंग से 17 दिनों के बाद बाहर आए मजदूरों के पास अभी तक कोई रोजगार नहीं है। ओरमांझी प्रखंड के जो मजदूर सुरंग में फंसे थे उनको 19 सिंतबर का इंतजार है। खीराबेड़ा गांव के मजदूर राजेंद्र बेदिया, सुकराम बेदिया और अनिल बेदिया का कहना है कि वह 19 दिसंबर को चुटुपालू पंचायत में होने वाले सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं.क्योंकि उस दिन मुख्यमंत्री आनेवाले हैं तो उन्हें उम्मीद है कि उसी दिन उन्हें सरकार की ओर से कुछ काम मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here