रांची: जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके रोड स्थित आवास जा रहे थे गुरुवार की दोपहर हरमू बाईपास रोड स्थित डीपीएस चौक के पास उनके काफिला के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया. झारखण्ड विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ की अध्यक्षता में आयोजित विधायक दल के नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होने के पश्चात विधानसभा से वे आवास जाने के दौरान सेल टाउनशिप से निकले सीएम के काफिले के सामने अचानक से बाइक सवार आ गया.टक्कार के बाद युवक गिर गया लेकिन युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई,हाँ लेकिन इस दौरान युवक को मामूली चोट जरूर आई।डोरंडा थाना प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अचानक चौराहे से बाइक सवार एक युवक द्वारा रोड क्रॉस करने के दौरान हल्की टक्कर हुई, लेकिन सीएम का काफिला नहीं रूका न ही स्कूटी सवार युवक रूका।



