Ranchi: मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी की तरफ से असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू ने पक्ष रखा।ईडी द्वारा गवाह की गवाही पूरी नहीं हुई है।इसलिए कोर्ट ने पूजा सिंघल की जमानत पर अगली सुनवाई के लिए 8 जनवरी की तारीख तय की है।



