अमृतनीर हर्बल प्रोडक्ट और मेराकी फैशन हाउस के संयुक्त तत्वावधान में “सुपर मॉडल डिज़ाइनर सर्च” सीजन-5 का मेगा ऑडिशन रांची के “एव्रीटाइम फिटनेस” में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए आयोजकों ने हरमू स्थित ऑफिस में पोस्टर लॉन्च किया। आयोजक मंडली के डॉ आरिफ बट्ट ने शो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रांची के पहले ऑडिशन के बाद लोगों की सकारात्मक प्रक्रिया आई जिसे देखते हुए इसका मेगा ऑडिशन लिया जा रहा है। इस बार जूरी की भूमिका में झारखण्ड के मशहूर फैशन डिज़ाइनर सुमंगल नाग, चर्चित मॉडल विकास सिंह और रांची विमेंस कॉलेज की फैशन डिज़ाइनर डिपार्टमेंट की रत्ना सिंह मौजूद रहेंगी।
चार्ली और मेहुल ने बताया कि हमारी टीम ने पिछले 2 महीनो में पुरे ईस्ट इंडिया के कुल 12 जिलों में 500 से ज्यादा मॉडल्स का ऑडिशन लिया है ! रांची ऑडिशन में भी छोटे बड़े हर वर्ग में मॉडल्स बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं ! मेगा ऑडिशन को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता है।
टास्कमैन इवेंट्स के निदेशक शशिकांत गुप्ता ने बताया कि इस बार शो का सेटअप इंटरनेशनल लेवल का होगा! हमारे टीम के द्वारा शो को एक क्लासिक टच देने का प्रयास किया जा रहा है ताकि झारखण्ड फैशन जगत से जुड़े लोग फैशन के प्रति ज्यादा जागरूक और अनुभवी बन सकें !
अमृतनीर हर्बल प्रोडक्ट के चेयरमैन पंकज कुमार ने बताया कि इस बार शो के फाइनल इवेंट में निर्णायक मंडली मुंबई और दिल्ली से बुलाये जायेंगे! ग्रूमिंग सेशन में एक से बढ़कर एक अनुभवी मॉडल्स और कोरियोग्राफर की टीम नए मॉडल्स को गाइड करने का काम करेंगे !
मौके पर लूकस, निखिल, विपिन, प्रियांजलि, अंजलि, गुलशन, अंशु तिवारी, बनी,संदीपिका रॉय आदि उपस्थित थे !



