रांची :राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी दशरथ चंद्र दास का झारखंड सरकार द्वारा तबादला कर दिया गया है. अगले आदेश तक दक्षिणी छोटानागपुर के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर दशरथ चंद्र दास को नियुक्त किया गया है. इस संबंध में झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक और राजभाषा विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. दशरथ चंद्र दास को अपने कार्यों के अलावा पलामू प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त का कार्यभार भी दिया गया है.



